*महिला डॉक्टर से हैवानियत करने वाले दोषियों को बचा रही बंगाल की ममता सरकार:
महिला मोर्चा ने कोलकाता की घटना को लेकर निकाला मौन कैंडल जुलूस
बैतूल जिले में शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद हत्या के मामले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाते पश्चिम बंगाल की सरकार तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मौन कैंडल जुलूस निकाला।
इस मौके पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे जी ने कहा कि जिस राज्य की मुख्यमंत्री महिला है वही एक महिला के साथ घटी जघन्य वारदात के आरोपियों को बचाने में जुटी है। यह न सिर्फ सम्पूर्ण डॉक्टर्स वरन महिलाओं का अपमान है इसी को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मौन कैंडल मार्च निकाला। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा कि महिलाओं के साथ बंगाल में लगातार अत्याचार हो रहे है पहले सन्देशखाली की घटना और अब शासकीय मेडिकल कालेज में डॉक्टर के साथ घटी वारदात से महिलाओं में आक्रोश है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होना चाहिए ममता बनर्जी महिलाओं पर बहुत अत्याचार कर रही हैं कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमलता कुंभारे , प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू जिला महामंत्री सुनीता देशमुख जिला मंत्री सुनीला राठौर जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खड़े जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा अमृरूते जिला मीडिया प्रभारी कविता मालवी सहित , जनप्रतिनिधि बहने ,मंडल अध्यक्ष ,मंडल पदाधिकारी, सामाजिक संगठन की बहने, बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं