पुलिस ने चलाया महिला जन जागरूकता अभियान, महिलाओ से संवाद कर अपराधो से जुड़ी सूचना 100 डायल पर देने को कहा गया
मुलताई।बैतूल जिला पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन झरिया के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेश सातनकर के मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा चौक चौराहे पर अपराधो की रोकथाम के लिए महिला जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमे महिला पुलिस अधिकारी द्वारा खास कर महिलाओ से संवाद कर अपने आसपास हो रही घटना दुर्घटना सहित अपराधो की जानकारी पुलिस को देने के लिए 100 डायल का उपयोग करने की सलाह दी गई।
वही महिला संबंधी अपराधो से पुलिस को अवगत कराने महिलाओ को जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे जन जागरूकता अभियान में एस. आई. मोनिका पटले,महिला प्रधान आरक्षक सोनू परमार सहित आरक्षक विवेक चौरे द्वारा महिलाओ से संवाद कर उन्हें निसंकोच पुलिस को जानकारी देने को कहा गया।