भाजपा कार्यालय मुलताई पर स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती मनाई गई
मुलताई_ भाजपा कार्यालय मुलताई पर भाजपा के पितृ पुरुष, महान चिंतक और दूरदर्शी स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने मंच संचालन किया और कार्यक्रम की रूप रेखा पर अपने विचार रखे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वर्गीय ठाकरे की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे एक कुशल संगठनकर्ता, महान चिंतक के साथ दूरदर्शी व्यक्ति थे। संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव से वे भाजपा में अत्यधिक लोकप्रिय हुए। उनके ही नाम पर प्रदेश के कई स्थानों पर भाजपा कार्यालय का नाम रखा गया हैं। इनमें से एक मुलताई भाजपा कार्यालय का नाम भी शामिल हैं। स्वर्गीय ठाकरे का जन्म 15 अगस्त 1922 को धार में हुआ था। लेकिन उन्होंने अपना जन्म प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मनाया।
वर्ष 1942 में ठाकरे संघ से जुड़े और फिर प्रचारक बने। इसके बाद वे जनसंघ से जुड़े और वर्ष 1956 में सचिव बने। बाद में जनता पार्टी के वर्ष 1977 में अध्यक्ष नियुक्त हुए। इसके बाद वर्ष 1998 में फिर वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा के विभिन्न पदों को सुशोभित किया। आपातकाल के दौरान स्वर्गीय ठाकरे 19 महीनों तक जेल में बंदी रहे। ठाकरे का मुलताई में कई बार प्रवास हुआ और वे कई कार्यकर्ताओं के घर पर भी रुके। उनकी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय मुलताई कुशाभाऊ भवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, रामदास साहू , संजय सोनी, जगदीश दवंडे, अजाबराव देशमुख, राजू चोपड़े, मुकेश वागद्रे, मनोज उईके, बाबा काडूकर, गगन साहू, भूषण चौधरी, करण साहू, राहुल साहू, विक्की पवार, रविंद्र पवार, भोजराज दियावर, दिलीप साहू सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भाजपा कार्यालय मुलताई पर स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई गई
- Janta Darbar 24
- August 26, 2024
- 11:28 pm
Recent Posts
“छुई के ऐतिहासिक दंगल में सांसद-विधायक का भव्य स्वागत, क्षेत्रीय खेलों को मिला प्रोत्साहन
September 17, 2024
No Comments
पिता की पुण्य स्मृति पर पुत्रों ने की मंदिर में पानी की टंकी भेट, एवं किया पौधा रोपण
September 16, 2024
No Comments
सवरी में ढोल ग्यारस: भव्य शोभायात्रा और पुलिस की प्रभावी व्यवस्था
September 15, 2024
No Comments
हिंदी दिवस पर सिवनी के शिक्षक शरद शिववेदी को “हिंदी काव्य रत्न” सम्मान
September 14, 2024
No Comments