मुलताई _संगठन पर्व के तहत भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की नगर मंडल मुलताई की कार्यशाला आयोजित हुई
मुलताई_ भाजपा कार्यालय मुलताई पर संगठन पर्व के तहत भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की नगर मंडल मुलताई की कार्यशाला आयोजित हुई। यहां बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और नगर मंडल मुलताई प्रभारी कमलेश सिंह द्वारा ली गई। कार्यशाला बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान की जिला टोली की सदस्य नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, नगर मंडल टोली के प्रभारी संजय सोनी, सह प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी और सोनम पहाड़े सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने सदस्यता अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न होने के बाद शक्ति केंद्र और बूथ स्तर की कार्यशाला 31 अगस्त तक संपन्न की जाएगी। 2 सितंबर से भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ की जाएगी। इस दिन नगर से हजारों की संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर जाकर कम से कम 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। प्रत्येक बूथ के लिए शक्ति केंद्र सहयोगी की उपस्थित रहेगी, जिनका सहयोग लेकर बूथ पर के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर भाजपा की सदस्यता दिलानी है। नगर मंडल के अभियान टोली के सदस्य जिनमें प्रभारी और सह प्रभारी द्वारा लगातार सभी शक्ति केंद्र और बूथ पर के सदस्यता अभियान का फीडबैक लेकर जिला संगठन को दिया जाएगा।
भाजपा कार्यकर्ता द्वारा चार तरीके से लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। पहले तरीके के तहत एक मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कराकर एक लिंक उपलब्ध होगी। इस लिंक पर जाते ही एक फॉर्मेट जनरेट होगा, उसे भरते हुए सदस्यता कार्ड प्राप्त होगा। दूसरा तरीका भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट पर जाकर सदस्यता दिलाना। तीसरे तरीके के तहत नमो ऐप पर से सदस्यता दिलवाना और चौथें तरीके के तहत एक QR कोड से सदस्यता दिलाना है। इन सभी तरीकों से भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर सदस्यता दिलाई जाएगी।