बैतूल _स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्टर, एसपी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा लहलहाते तिरंगे, वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

Janta darbaar 24 Jitendra Kapse

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्टर, एसपी
की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा

लहलहाते तिरंगे, वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

बैतूल _देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में बुधवार को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया की अगुवाई में जिला प्रशासन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा नगर पालिका ऑडिटोरियम से प्रारंभ हुई। तिरंगा रैली में मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल उपस्थित थे। तिरंगा रैली के दौरान शहर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने सहभागिता की। नगर पालिका ऑडिटोरियम से शुरू यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों अंबेडकर चौक, रैन बसेरा, कारगिल चौक, अस्पताल चौक, टैक्सी स्टैंड, शिवाजी चौक से होकर आडिटोरियम पर समाप्त हुई। रैली में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुशवाह, सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी वर्ग, अध्यक्ष सीए एसोसिएशन श्री प्रदीप खंडेलवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया ने तिरंगा यात्रा के शुभ अवसर पर खिलाड़ी, वरिष्ठ खिलाड़ी, विद्यालय, महाविद्यालय से आए एनसीसी, एनएसएस, के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल एवं उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को ध्वज रक्षा एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं भव्य तिरंगा यात्रा की कलेक्टर के साथ अगुवाई की।

भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान

तिरंगा रैली के अनुक्रम में ऑडिटोरियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिक अशोक रघुवंशी एवं श्री नारायण अमरूते का सम्मान किया गया। तिरंगा यात्रा में लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशा के अनुरूप हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गतिविधियां संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हर घर तिरंगा यात्रा को एक पर्व एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में हर वर्ष मनाया जाएगा।

news portal development company in india
marketmystique