मुलताई_भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत दुनावा मंडल बूथ स्तर कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला

Janta darbaar 24 Jitendra Kapse

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत दुनावा मंडल बूथ स्तर कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला

मुलताई _दुनावा संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला दुनावा मंडल अंतर्गत दुनावा एवं चिखलीकला बुथ क्रमांक 75,76,77,78,86,87 कार्यशाला में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा इन बूथ समिति की कार्यशाला ली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मंडल सहित उसके सभी बूथों के लक्ष्यों को तय करते हुए उसे पूरा करने को कहा। प्रत्येक बूथ समिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 सितंबर को सदस्यता ग्रहण करते ही अभियान की शुरुआत के साथ सदस्यता ग्रहण करने के लक्ष्य तय किए, साथ ही उस दिन अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ पर के भाईयो, बहनों, बेटियों, मातृ शक्तियों, किसानों सभी वर्ग के लोगो को सदस्यता दिलानी हैं। बूथ पर के प्रत्येक घर पर जाकर परिवार के सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलानी हैं। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं। इस बार भी भाजपा परिवार में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर भाजपा परिवार का सदस्य बनाना हैं।

इन बूथ कार्यशाला के दौरान दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे,सदस्यता मंडल संयोजक नारायण सिंह रघुवंशी,सह संयोजक महेंद्र कास्लेकर, मंडल महामंत्री राकेश बिहारे,मंडल कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, अमीत पवांर, बेनीसिंह रघुवंशी, ओमकार टिटारे, सरजेराव बुवाडे सहित मंडल के बुथ समिति सदस्य एवं पन्ना प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts