मुलताई_मासोद चौकी अंतर्गत नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

        *Janta darbar 24 Jitendra Kapse*

थाना मुलताई चौकी मासोद द्वारा नाबालिक बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने वाले फरार आरोपी को  किया गया गिरफ्तार

मुलताई _दिनांक 23.08.2024 को थाना क्षेत्र में एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसला कर भगा लिया है। थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी और नाबालिक बालिका की तलाश के लिए मुखबिर नियुक्त किए गए। नाबालिक बालिका और आरोपी की खोजबीन की गई। 29.08.2024 को बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी सुरेश पिता काशी उइके, उम्र 28 साल, निवासी ग्राम बरखेड थाना आठनेर, हाल मुकाम ग्राम वलनी थाना मुलताई ने उसे बहला-फुसला कर भगा लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना की सूचना मिलने पर आरोपी ने बालिका को गांव के पास छोड़कर भाग गया।

आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर नियुक्त किए गए और उसके परिजनों से पूछताछ की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी ग्राम खानापुर, थाना मोर्शी, जिला अमरावती, महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। थाना मुलताई पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम को रवाना किया और आरोपी को 06.09.2024 को ग्राम खानापुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किया गया और उसे जेल में दाखिल किया गया।

**मुख्य भूमिका:**

उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई के प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, चौकी प्रभारी मासोद उनि बसंत आहके, सउनि राजेश मालवीय, प्र.आर. 446 रामकृष्ण सिलारे, आर. 487 मेहमान शाह, आर.202 गोपाल परमार एवम आर. दीपेंद्र साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही है।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts