दूध के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस सेवादल का विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Jantadarbar24छिंदवाड़ा से सुनीता सोमकुवर की रिपोर्ट

दूध के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस सेवादल का विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

छिंदवाड़ा, 13 मई 2025। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में दूध के दामों में हालिया वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले ने कहा कि “भाजपा की दो नहीं, अब तीन इंजन वाली सरकार में आम जनता महंगाई से कराह रही है। विगत 10 महीनों में दूध की कीमतों में कई बार वृद्धि की गई है, और अब पुनः 7 मई से दामों में इजाफा कर जनता की रसोई पर सीधा आघात किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार आमजन के विरोध में निर्णय ले रही है। कुछ सप्ताह पूर्व ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी और अब दूध जैसे आवश्यक उपभोक्ता पदार्थ के दाम बढ़ाकर महंगाई की मार और तीव्र कर दी गई है।

नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान ने कहा कि यदि दूध के दाम तत्काल प्रभाव से वापस नहीं लिए जाते, तो कांग्रेस सेवादल व्यापक आंदोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस प्रस्तावित आंदोलन में महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष डॉ. यासीन खान भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। उन्होंने भी आमजन से जुड़ी इस समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार से दूध की कीमतें तत्काल वापिस लेने की मांग की है।

कांग्रेस सेवादल ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि आम जनता के दैनिक जीवन से जुड़ा प्रश्न है, और सेवादल इसके लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts