पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

Janta darbar24 एडिटर इन चीफ जितेंद्र कापसे

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

मुलताई: नगर में ताप्ती तट स्थित कुंभी समाज भवन में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 21 से 31 मई तक आयोजित किए जा रहे विविध आयोजनों की श्रृंखला का हिस्सा है।

रंगोली प्रतियोगिता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूह की बहनों तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियाँ प्रस्तुत की गईं।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ममता मनोज कोसे, द्वितीय पुरस्कार कु. कशीश नागले, तथा तृतीय पुरस्कार कु. कुमकुम पवार को प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयंती कार्यक्रम जिला संयोजक कृष्ण गायकी, सहसंयोजक ममता मालवी, जिला टोली प्रभारी रश्मि साहू, विधानसभा संयोजक जगदीश पी.एल. पवार, तथा अन्य गणमान्य जनों ने की।

अपने उद्बोधन में श्रीमती रश्मि साहू ने कहा, “देवी अहिल्याबाई होलकर ने विपरीत परिस्थितियों में शासन करते हुए अनेक ज्योतिर्लिंगों एवं मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनका जीवन पर्यावरण संरक्षण और न्यायप्रियता का प्रतीक है।”

जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने कहा, “देवी अहिल्याबाई कोई साधारण महिला नहीं थीं। अपने शासनकाल में उन्होंने लगभग 3000 मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और एक कुशल प्रशासक एवं जनप्रिय शासक के रूप में ख्याति प्राप्त की।”

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंगोली का निरीक्षण कर सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

विशिष्ट उपस्थिति:
सुधाकर पवार (जिला अध्यक्ष), कृष्ण गायकी (जयंती कार्यक्रम संयोजक), ममता मालवी (सहसंयोजक), रश्मि साहू (जिला टोली सदस्य), वर्षा गढ़ेकर (नपा अध्यक्ष), गणेश साहू, स्वाति भार्गव, कंचन पठाड़े, सुधा परमार, प्रीति जैन, बीना पंजाबी, सुनीता नागले, सोनम पहाड़े, आशा चिकाने, डॉ. जी.ए. बारस्कर, टी.आर. बारस्कर, अभिषेक खंडेलवाल, निलेश चावरिया, कीर्ति यादव, महेंद्र जैन, विजय शुक्ला, निखिल जैन, भूषण चौधरी, और सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता।

प्रेषक:
राम चरण मालवीय
मीडिया संयोजक, भाजपा विधानसभा मुलताई

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts