मुलताई _नगर पालिका मुलताई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा_स्कूली विद्यार्थी हुए शामिल

घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने लोगों को किया जागरूक

Janta darbaar 24 Jitendra Kapse

मुलताई

नगर पालिका मुलताई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा_स्कूली विद्यार्थी हुए शामिल

घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने लोगों को किया जागरूक

मुलताई _नगर पालिका द्वारा नगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को नपा अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सभापति निधि और स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए।


नगर पालिका से निकलकर तिरंगा यात्रा बस स्टैंड होते हुए नागपुर नाका पहुंची। यहां से गांधी चौक होते हुए थाना रोड से वापस तिरंगा यात्रा का समापन नगर पालिका परिषद में हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर और सभापति रितेश विश्वकर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराए, इसके लिए रैली निकाली जा रही है।
प्रयास किया जा रहा है कि नगर के हर घर पर तिरंगा फहराया जाए। यह हमारी आजादी का दिन है। इसलिए इसे खुशी के साथ मनाएंगे। मुलताई के साथ-साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है और रैलियां निकाल कर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा कहते हैं। तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र से सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी। इसे 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में इसे अपनाया गया था।

news portal development company in india
marketmystique