सिवनी _जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हुए विविध आयोजन

Janta darbaar 24 Jitendra Kapse


जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हुए विविध आयोजन

सिवनी _जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर संस्थान कार्यालय में भारत माता के छाया चित्र पर फूल माला अर्पित कर झण्डा रोहण किया गया एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डहेरिया के नेतृत्व एवं वरिष्ट समाज सेवी श्री महेंद्र पंड्या जी के मुख्य आथित्य व श्री रामप्रसाद चौधरी,श्री संजय मिश्रा,श्री अजय विश्वकर्मा श्री एल के डहेरिया श्री बालपांडे जी एवं मेहरा समाज के जिला अध्यक्ष श्री मनोहर डहेरिया, वरिष्ट समाज सेवी रजनी पंड्या,पुष्पा मेंहदीरत्ता अखिल भारतीय बंजारा सेना बंजारा समाज की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिता राठौर, संस्क्रति रक्षा ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती स्वेता मिश्रा जी की विशिष्ट अतिथि में आयोजित किए गए ।


जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी द्वारा हर चीज त्यौहार में उत्सव मनाए जाते है व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु सिलाई प्रशिक्षण चल रहे हैं। आज शहीद वार्ड अभिषेक कालोनी सिवनी में पर्यावरण संरक्षण को बचाने हेतु विशाल पौधारोपण किया गया कॉलोनी निवासियों एवं संस्थान के सभी पदाधिकारी ने अपने परिवार के नाम एक-एक पौधा रोपित किये जिसमें मुख्य रूप से औषधि पौधे छायादार फलदार पौधों का रोपण कर सभी के मन में हरितिमा छाई संस्थान के पदाधिकारियों ने कालोनी निवासियों को जो पौधों की जिम्मेवारी ले सकें पौधों का वितरण किया। एवं तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गई व देश भक्ति गीत देशभक्ति नृत्य श्रावण गीत, सावन झूला, सुहागनो को सुहाग की सामग्री वितरित की गई सभी महिलाओं ने अपने-अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना कर एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाया कार्यक्रम में महिलाओं ने कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता चम्मच दौड़ पेपर दौड़ आदि गेमों का भरपूर्ण आनन्द लिया व  मेहंदी महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित सभी महिलाओं को संस्थान की ओर से हाथों में मेहंदी लगाई गई मेहंदी लगाने वाली बालिकाओं को संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र गिफ्ट दिया गया आज के कार्यक्रम में जन समस्या निवारण संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पार्वती डेहरिया उपाध्यक्ष अमृता बेदी सचिव मनीष साहू कोषाध्यक्ष इमरान खान जिला संगठन मंत्री अनीता प्रजापति सचिव रेखा डहेरिया संयोजक यसोदा डहेरिया निर्मला साहू बरघाट ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू चक्रवर्ती , ममता पटले सदस्य रामवती सनोड़िया, रजनी पंड्या वर्षा विशेन, सुनीता चौधरी कामिनी चंद्रा रचना बाजपेयी, रेशम बुंदेला, ऊषा दुबे राजदुलारी यादव सीता डहेरिया व विंध्यवासिनी मंदिर की टीम की गरिमा उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ अंत में संस्थान की उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बेदी ने सभी का आभार प्रदर्शन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
आयोजक अध्यक्ष
श्रीमती पार्वती डहेरिया
जन समस्या निवारण संस्थान जिला सिवनी

news portal development company in india
marketmystique