भाजपा नगर मंडल मुलताई के प्रत्येक बूथ पर मनाया गया भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस

Janta darbar24 एडिटर इन चीफ जितेंद्र कापसे

भाजपा नगर मंडल मुलताई के प्रत्येक बूथ पर मनाया गया भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस

मुलताई; भारतीय जनता पार्टी के छः प्रमुख उत्सवों में से एक हैं भाजपा का स्थापना दिवस। भाजपा का स्थापना दिवस प्रति वर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता हैं। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार पार्टी का स्थापना दिवस सभी शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर मनाया गया।

रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर मंडल मुलताई के सभी 8 शक्ति केंद्रों के सभी 48 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे हर्ष उल्लास के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन द्वारा अपनी बैठक में पार्टी स्थापना दिवस उत्सव के लिए सभी आठ शक्ति केंद्रों के लिए प्रभारी तथा उनके सहयोगियों की रचना कर दी गई थी। पार्टी द्वारा जिन प्रभारी और उनके सहयोगियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी उन सभी द्वारा पार्टी निर्देश अनुसार सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर जाकर सभी शक्ति केंद्र के संयोजक, बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर मंडल मुलताई के बूथ क्र. 118 भगत सिंह वार्ड में आयोजित बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, श्रीमती आशा चिकाने, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। विधायक द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और समर्पण के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल महामंत्री मुलताई

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts