भाजपा कार्यालय मुलताई में विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न,
भाजपा की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया विशेष जोर, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Janta darbar24 एडिटर इन चीफ जितेंद्र कापसे

भाजपा कार्यालय मुलताई में विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न
भाजपा की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया विशेष जोर, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

मुलताई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुलताई भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भाजपा के पांचों मंडलों के सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित किया गया और उनका पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र तथा भाजपा के पथप्रदर्शक स्व. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से की गई।

इस अवसर पर मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उसकी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, तो उसके पीछे हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या और सेवा भावना है।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, उद्देश्य एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक सक्रिय सदस्य न केवल संगठन की रीढ़ होता है बल्कि वह समाज में पार्टी का चेहरा भी होता है। वहीं जिला कार्यालय मंत्री श्री कृष्णा गायकी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि कैसे प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर पार्टी ने नए सदस्य जोड़े हैं और पुराने सदस्यों को सक्रिय भूमिका में लाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले ने सटीक और ऊर्जावान अंदाज़ में किया।

इस विशेष सम्मेलन में मंच पर भाजपा विधानसभा संयोजक श्री जगदीश पंवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद जी.ए. बारस्कर, वरिष्ठ नेता श्रीचंद कास्लेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नान्हीबाई डहारे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कंचन महेंद्र कास्लेकर उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष गणेश साहू (मुलताई), राजेश हिंगवे (बोरदेही), परसराम खाकरे (आमला), विजय घोड़की (खापा), राजेश सोनारे (धारपुरा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री निलेश चावरिया, एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी, रमेश उईके, राकेश बिहारे सहित भाजपा के सभी मंडलों के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक मजबूती के साथ भाग लेने का संकल्प लिया।

सम्मेलन के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को आगामी भाजपा अभियानों, बूथ विस्तार योजना, लाभार्थी संवाद, और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी गई और इसमें सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया।

यह सम्मेलन भाजपा संगठन की सक्रियता, अनुशासन और कार्यकर्ता-केन्द्रित दृष्टिकोण का प्रतीक बना। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह देखते ही बनता था, जो आने वाले समय में संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

एडवोकेट राघवेंद्र रघुवंशी
महामंत्री, भाजपा मंडल मुल्ताई

news portal development company in india
marketmystique
Recent Posts