धरती मां ही हम सभी के जीवन का आधार है – टी आई राजेश सातनकर

धरती मां ही हम सभी के जीवन का आधार है – टी आई राजेश सातनकर
मध्यप्रदेश_ बैतूल, “मुलताई” संपूर्ण भारत में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मुलताई थाना परिसर में पुलिस विभाग के तत्वाधान में छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी टीआई राजेश सातनकर, एस आई सोनम साहू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा धरती मां के समान हमारा ख्याल रखती है। धरती मां ही हम सभी के जीवन का आधार है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य है। हम भी धरती मां का भी ख्याल रखें। इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखना अपने आसपास का वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है और उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़ पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं फल फूलों की भी प्रति हमें होती है। पेड़ पौधों अपने आसपास में जितना हो सके। अधिक से अधिक लगाना चाहिए। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़ पौधों की छाल औषधि बनाने के काम आती है। पौधे के सूखने पर उनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज की भी प्राप्ति होती है। पेड़ पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं। हमें पेड़ पौधे नहीं काटने चाहिए आज हम अपने लालच के लिए पेड़ पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर भी उजड़ रहे हैं वातावरण भी दूषित हो रहा है। पेड़ों को काटने से ही बाढ़ भूमि स्खलन आदि होते है। पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


