
Janta darbaar 24 _ जितेंद्र कापसे 7414977171
मुलताई
विधानसभा मुलताई के मंडलो की विस्तारित कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न
मुलताई – पूर्ण विजय का ऐतिहासिक प्रदर्शन, कार्यकर्ताओ का समर्पण और जनता का समर्थन के थीम के साथ आज भाजपा कार्यालय मुलताई पर तीन मंडलों मुलताई नगर, मुलताई ग्रामीण और दुनावा मंडल की वही मासोद मंडल की मासोद में और पट्टन मंडल की पट्टन में बैठके संपन्न हुई। विगत दिनों भाजपा की प्रदेश कार्य समिति एवं जिला कार्य समिति की बैठक संपन्न होने के उपरांत आज मुलताई विधानसभा कार्यसमिति की मंडल स्तर पर बैठके भाजपा कार्यालय मुलताई पर दिनांक 15 जुलाई, दिन सोमवार, समय दोपहर 12:00 दुनावा भाजपा मंडल, दोपहर 2:00 मुलताई ग्रामीण मंडल, दोपहर 3:00 बजे प्रभात पट्टन में प्रभात पट्टन भाजपा मंडल, मासोद में मासोद भाजपा मंडल की दोपहर 12:00 बजे एवं शाम 4:00 बजे भाजपा कार्यालय मुलताई में भाजपा नगर मंडल मुलताई की बैठक संपन्न हुई ।
विधानसभा अंतर्गत मंडल कार्य समिति बैठक की शुरुआत भारत मां, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई l इसके उपरांत बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव, धन्यवाद प्रस्ताव, महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव का वाचन करते हुए अतिथियों द्वारा बैठक को संबोधित किया गया l बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं को पार्टी का विजन समझना जरूरी है, केंद्र की भाजपा सरकार में अंग्रेजों के समय के कानून एवं शिक्षा नीति में बदलाव किया है, जो की महत्वपूर्ण कार्य है l विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देशभर में जो उपलब्धि एवं विकास कार्य किये है उसे जन जन तक पहुंचना जरूरी है गरीब व्यक्ति के अस्पताल में उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड योजना, किसानों के लिए किसान समृद्धि कार्ड सहित अन्य योजनाएं संचालित की जा रही है l रोजगार निर्माण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष हेमंत देशमुख ने कहां की देश की जनता ने लगातार तीसरी बार देश क़े यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है l नपा वर्षा गढ़ेकर ने बैठक में राजनीतिक स्तर पर देशभर में जो उपलब्धि हासिल की उस विस्तार से बैठक में जानकारी दीl प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले ने महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण का वाचन करते हुए सरकार की उपलब्धि बताई l

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर रोजगार निर्माण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजय राव देशमुख ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सबले, अबिजर हुसैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजपा चुनाव मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे, प्रभात पट्टन मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे, मासोद भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, मुलताई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश हिगवे, जिला पंचायत सदस्य कंचन महेंद्र कासलेकर,भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन पठाड़े, प्रीति जैन, गौरी सूर्यवंशी, उत्तम बोडखे, संजय सोनी,भाजपा महामंत्री सुनील बिहारे, राजू धोटे, सतीश धाकड़, नितेश पवार, कृष्ण गायकी, कीर्ति यादव, पार्षद अजय यादव, राघवेंद्र रघुवंशी, अभिषेक खंडेलवाल सहित सैकड़ो की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे l
राम चरण मालवीय
भाजपा मीडिया संयोजक विधानसभा मुलताई
